Tuesday, 8 December 2015

फिरोजाबाद के खंडहर



गुज़रे हुए जमाने की दास्ताँ बयां करते हैं खंडहर,
अतीत की भूलों से सबक लेने को कहते हैं ये खंडहर !!

विजय जयाड़ा 04/12/14

                  तस्वीर की पृष्ठभूमि में दिल्ली के अतीत ( फिरोजाबाद के खंडहर ) और वर्तमान ( व्यस्त रिंग रोड व आधुनिक इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम) की झलक को साथ-साथ देखा जा सकता है।
 

कुछ पल : प्रकृति संग



कुछ पल : प्रकृति संग

अब छोड़ भी दे दोस्त !! पूरा पैकेट तो तू खा चुका !! अब मुझे भी कुछ खा लेने दे !! 


निरंतरता




 

“ निरंतरता “

शीत का
पहरा पड़ा
उष्णता कहीं
बलखा रही,
तिमिर कहीं
घनघोर छाया
कहीं उजास
इठला रहा,
शीत से गुजरता
निरन्तर पथिक
उष्णता की चाह में
   अविराम ...
आगे बढ़ रहा,
तिमिर घनघोर
कठिन पथ से गुजर,
उष्ण उजालों को पाकर
   विजित मन...
उत्साहित बदन
   प्रफुल्लित, हरषा रहा ....

..विजय जयाड़ा 20.01.15
 

जीवन निरंतर चलता रहे



जीवन निरंतर चलता रहे
जिजीविषा तेरी यही है सदा,
गोद में तेरी बहती है गंगा
  शत्-शत् नमन तूझे, हे पृथा ! 

... विजय जयाड़ा


जैन मंदिर ..नई टिहरी, उत्तराखंड





नई टिहरी में सुरम्य प्रकृति का सम्पूर्ण आनंद प्राप्त होता है , मन स्वत: ही प्रफुल्लित हो उठता है ...
....जैन मंदिर ..नई टिहरी, उत्तराखंड


Forest Research Institute(FRI) Dehradun




Forest Research Institute(FRI) Dehradun

            Established as Imperial Forest Research Institute in 1906, Forest Research Institute(FRI) Dehradun is a premier institution under the Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE). Set in the sylvan surroundings of Doon Valley, the Forest Research Institute is a proud testimony to the foresight and vision of foresters and administrators of long ago.

नमन





नमन

मधुर कर्णप्रिय
कल-कल निनाद
हरित पल्लवित विटप
शीतल मंद बयार
लता विहग खग
कलरव संग
अतुलित कर श्रृंगार
निजता का कर
तिरस्कार
खग-विहग मनुज
सबकी पालनहार
हे, ममतामयी
    अप्रतिम ..
सौम्य प्रकृति
तुझको नमन
बारम्बार.. बारम्बार

^^ विजय जयाडा ..23.09.13