Monday, 27 August 2018

विजयी विजयंत ......



विजयी विजयंत ......

      स्कूली दिनों में वीर अब्दुल हमीद की वीरता की कहानी पढ़ते थे तो उनकी वीरता पर गर्व होता था और मन में देशभक्ति की भावनाएं हिलोरे लेने लगती थी उत्पन्न होता था. पकिस्तान के साथ हुए 1965 के युद्ध में खेमकरन सेक्टर में पाकिस्तान के पैटर्न टैंकों के आग उगलते गोलों के सामने जब भारतीय सैनिकों के हौसले पस्त होने लगे तब वीर हमीद ने बुद्धि व अदम्य साहस के बल बूते अमेरिकी निर्मित युद्ध दानव पैटर्न टैंकों के कमजोर हिस्सों को पैटर्न टैंको के मुकाबले मामूली सी लगने वाली अपनी गन माउंटेड जीप से निशाना बनाना शुरू किया और देखते ही देखते नौ पैटर्न टेंको को जमींदोज करके दुश्मन के खेमे में खलबली मचा दी. दुश्मन उल्टे पाँव भागने को मजबूर हुआ. इस तरह भारतीय सेना के हौसले फिर से बुलंद हो गए. इतने से ही हमीद को संतोष न हुआ ! वे भागते दुश्मन का पीछा करने लगे इसी दौरान दुश्मन द्वारा फेंका गया बम उनकी जीप के पास फटने से वे युद्ध भूमि में जख्मी हो गए और बाद में शहादत को प्राप्त हुए. राष्ट्र द्वारा वीर अब्दुल हमीद की शहादत व वीरता का सम्मान, महावीर चक्र तदुपरांत बाद परम वीर चक्र प्रदान कर किया गया.
रूडकी आया तो सड़क किनारे 1971 के युद्ध में दुश्मन के खेमे में हडकंप मचा देने वाले, स्वदेशी तकनीक से 1965 में निर्मित विजयंत टैंक को देखकर कौतुहल जगा. हालाँकि अब विजयंत टैंक सेना में सेवा से 2008 में हटा दिया गया है लेकिन आज भी विजयंत गर्व से विजयी गाथा को बयाँ करता प्रतीत हो रहा है.
1971 में पकिस्तान से हुए युद्ध में प्राप्त विजय में विजयंत टैंक महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं.



सैर कर दुनिया की गाफिल फिर ये ....



सैर कर दुनिया की गाफिल फिर ये ......
एक सुहानी शाम उत्तराखंड के दादा साहब फाल्के श्री पाराशर गौड़, उत्तराखंड के धरातलीय सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध " प्लायन एक चिंतन " दल के संयोजक, श्री रतन सिंह असवाल, सेब उत्पादक, श्री गोपाल सिंह रावत व श्री दीपू चौहान महानुभावों के नाम 



चाँशल बुग्याल , हिमाचल प्रदेश


ये शाम मस्तानी ! मद होश किए जाए !!
12303 फीट की ऊंचाई पर चाँशल बुग्याल , हिमाचल प्रदेश में दोस्तों के साथ एक सुहानी शाम 



खेजडली


खेजडली 

      प्रयास रहता है कि इंटरनेट के जरिये मोबाइल.. लेपटॉप मशगूल नयी पीढ़ी, अतीत से रूबरू हो ... उनमें मौके पर जाकर धरातलीय सच्चाई जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हो ... साथ ही उनमें अपनी मातृभूमि के प्रति गौरव का भाव जगे ..
कक्षा - 4 के विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में एक पाठ है "अमृता की कहानी " !
कक्षा में बच्चों को यह पाठ पढ़ाते समय इस वृक्ष मित्र बलिदान भूमि को करीब से देखने की जिज्ञासा जागृत हुई !! और बेटे और बेटी के साथ पहुँच गया ..मारवाड़ .. जोधपुर के पास... खेजडली !!
इतिहास में वृक्षों के संरक्षण हेतु किये गए इस आन्दोलन को खेजडली आन्दोलन के नाम से जाना जाता है. इस आन्दोलन को ही प्रथम चिपको आन्दोलन भी माना जाता है .
आन्दोलन के दौरान सन 1730 में अमृता और उसकी तीन बेटियों सहित खेजडली के 363 से अधिक स्थानीय ग्रामीण खेजड़ी वृक्षों से चिपक गए.
वृक्ष रक्षार्थ क्षेत्र के 363 ग्रामीणों ने स्वयं कट कर अपनी जान न्योछावर कर दी और इतिहास में अमर हो गए ..
यहां काफी बड़ा शहीद स्मारक बन रहा है ... विस्तार से फिर कभी ....



मरुभूमि का कल्पतरु .. खेजड़ी


मरुभूमि का कल्पतरु .. खेजड़ी

यात्रा अनुक्रम में जोधपुर, राजस्थान जाना हुआ. दर्शनीय स्थल भ्रमण के साथ-साथ प्रकृति को करीब से देखने की ललक वशात मरुभूमि के “ कल्प तरु “ खेजड़ी वृक्ष को करीब से देखने और उसके महत्व को जानने की विशेष जिज्ञासा थी.
वैज्ञानिक नाम "प्रोसेसिप-सिनेरेरिया" से जाने वाले और 4-9 मीटर तक ऊंचाई तक बढ़ने वाले खेजड़ी वृक्ष को "राजस्थान का सागवान", "रेगिस्तान का गौरव" अथवा " थार का कल्पवृक्ष " भी कहा जाता है। " राजस्थान सरकार द्वारा इस वृक्ष के सरंक्षण व संवर्धन हेतु खेजड़ी को वर्ष 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया.
अपेक्षाकृत ऊंचाई में कम तथा इमली व बबूल की तरह पत्तियों वाला कांटेदार खेजड़ी, मरुभूमि के जन-जीवन की जीवन रेखा है. इस वृक्ष के हर भाग का भौतिक उपयोग तो है ही साथ ही धार्मिक कार्यों में अग्निगर्भा व शमी नाम से खेजड़ी की लकड़ी व पत्तियों का हवन इत्यादि में उपयोग किया जाता है.
लवणीय मृदा में तीन मीटर तक गहरी जड़ें भूमि में मृदा अपरदन को रोकती हैं और मरु विस्तार को रोकने में सहायक हैं. वृक्ष की विशेषता यह भी है की जिस खेत में खेजड़ी का वृक्ष होता है वहां फसल अच्छी होती है. इस वृक्ष की दीर्घ जीविता का अनुमान इसी बात से हो जाता है कि वैज्ञानिकों ने खेजड़ी के वृक्ष की कुल आयु 5000 वर्ष मानी है. मांगलियावास गाँव, अजमेर, राजस्थान में खेजड़ी के 1000 वर्ष पुराने 2 वृक्ष भी मिले है.
माना जाता है कि खेजड़ी के पेड़ पर ही अज्ञातवास के अंतिम चरण में पांडवों ने अपने अस्त्र-शस्त्र छिपाए थे. हैं. इसी प्रकार लंका विजय से पूर्व भगवान राम द्वारा शमी (खेजड़ी) के वृक्ष की पूजा का उल्लेख मिलता है
जहाँ मैं खड़ा हूँ यह स्मारक स्थान उसी प्रेरक व ऐतिहासिक खेजड़ली गाँव के अंतर्गत है जहाँ खेजड़ी के सरंक्षण हेतु राज्य में सर्वप्रथम रामो जी बिश्नोई की पत्नि अमृतादेवी के द्वारा सन 1730 में बलिदान दिया गया. यह बलिदान भाद्रपद शुक्ल दशमी को जोधुपर के खेजड़ली गाँव के 363 लोगों ने खेजड़ी के कटान को रोकने के लिए पेड़ों से चिपक कर दिया गया. इस आन्दोलन को ही प्रथम चिपको आन्दोलन माना जाता है इस बलिदान के समय जोधपुर का शासक अभय सिंह था. अभय सिंह के आदेश पर गिरधरदास के द्वारा लोगों 363 (69 महिलाओं व 294 पुरुषों) की हत्या कर दी गई. बिश्नोई सम्प्रदाय द्वारा दिया गया यह बलिदान साका/खडाना कहलाता है. 12 सितम्बर को प्रत्येक वर्ष खेजड़ली दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस आन्दोलन के प्रभाव से आज भी राजस्थान में कई गाँव ऐसे हैं जहाँ के लोग हरे पेड़ नहीं काटते.विश्नोई संप्रदाय के लोगों में वृक्ष मित्र होने के कारण मृतक को दफ़नाने की प्रथा है..
जेठ के महीने में भी हरा-भरा रहने वाला बहु उपयोगी खेजड़ी रेगिस्तान में गर्मियों में जब जानवरों के लिए धूप से बचने का कोई सहारा नहीं होता तब यह पेड़ छाया देता है. इसकी छाल को खांसी, अस्थमा, बलगम, सर्दी व पेट के कीड़े मारने के काम में लाते हैं. इसकी पत्तियां राजस्थान में पशुओं का सर्वश्रेष्ठ चारा हैं.
खेजड़ी का फूल मींझर और फल सांगरी कहलाता है, 14- 18 प्रतिशत प्रोटीन वाली इन फलियों से सब्जी बनाई जाती है. सांगरियों को कच्चा तोड़कर उबालकर सुखा लिया जाता है| सुखी फलियों को सूखे केर व कुमटियों के साथ मिलाकर ताजा कच्ची सांगरी से भी स्वादिष्ट शाही सब्जी बनाई जाती है. फल सूखने पर खोखा कहलाता है जो सूखा मेवा है. इसकी लकडी मजबूत होती है जो किसान के लिए जलाने और फर्नीचर बनाने के काम आती है.
सोचता हूँ अन्य वृक्षों की लकड़ियों की अपेक्षा खेजड़ी लकड़ी के उच्च ज्वलन ताप के कारण ही खेजड़ी को शास्त्रों में “ अग्नि गर्भा “ कहा गया होगा ! इस वृक्ष की जड़ से हल बनता है. अकाल सी स्थिति के समय रेगिस्तान के आदमी और जानवरों का यही एक मात्र सहारा है। सन 1899 में दुर्भिक्ष अकाल पड़ा था जिसको छपनिया अकाल कहते हैं, उस समय रेगिस्तान के लोग इस पेड़ के तनों के छिलके खाकर जिन्दा रहे.
बुजुर्गों से बात करने पर ज्ञात हुआ कि गुजरे समय में खेतों में इतने अधिक वृक्ष हुआ करते थे कि खेतों में हल लगाना मुश्किल कार्य था लेकिन आज स्थिति अलग है ! खेजड़ी के पेड़ कहीं-कहीं व दूर-दूर ही दिखाई पड़ते हैं. आज खेजड़ी का रोपण, सरंक्षण व संवर्धन की त्वरित आवश्यकता है नहीं तो मरू भूमि के कल्प तरु, खेजड़ी का लुप्त हो जाना अवश्यम्भावी है.
साथियों, यदि आप राजस्थान भ्रमण के इच्छुक हों तो दर्शनीय स्थान अवलोकन के साथ-साथ स्थानीय पौष्टिक, स्वादिष्ट सांगरी, सूखे केर व कुमटियों से बनी शाही सब्जी का आनंद अवश्य लीजियेगा ..

पंचकुंडा


एकदा...
गार्ड साहब के मिज़ाज में राजपूताना कड़क है !! राज घराने की समाधियों की तस्वीर लेने की मनाही का सख्ती से अनुपालन कर रहे हैं !! मगर उम्मीद है मुझको रियायत मिल ही जायेगी ...
घुमक्कड़ी के क्रम में कई बार ऐसे अवसर आते हैं जब इस तरह के अवरोध, निराशा उत्पन्न करते हैं... लेकिन में सहजता से हार नही मानता !
कविवर श्री सोहनलाल द्विवेदी जी ने कहा है ..
" लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती."
सम्मान, सम भाव, सब्र व शालीनता से ये बाधाएं भी पार हो जाती हैं..


सदानीरा ब्रह्मपुत्र के तीरे ...


सदानीरा ब्रह्मपुत्र के तीरे ...


पुरस्कृत शिक्षक पूर्वोत्तर शैक्षिक भ्रमण